By rochita
मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले आप मैंगो को अच्छे से धो कर पिलर की हेल्प से उसका छिलका हटा कर गूदा निकाल लीजिये।
गूदे को छोटे छोटे पीस में काट कर तैयार कर लीजिये।
अब मिक्सी का एक जार लीजिये इसमें आम का गूदा और थोड़ा सा दूध डालकर ढक्क्न बंद कीजिये
अब मिक्सी को चलाकर अच्छे से पीस लीजिये।इसके बाद आम अच्छे से पीस जाये तब उसमे बचा हुआ दूध इलायची पाउडर डाले
फिर अच्छे से पीस लीजिये। पीसने के बाद ढक्क्न हटाएं आइस क्यूब्स डालकर स्पून की हेल्प से मिला दीजिये।
लीजियेआपका मैंगो शेक तैयार है सर्व करने के लिए 2 गिलास ले लीजिये इनमे मेंगो शेक डालिये
अब इसकी गार्निशिंग के लिए ऊपर से आइसक्रीम डाले
इसके बाद कटे हुए बादाम,काजू,किशमिश और टुट्टी फ्रूटी डालकर मेंगो शेक को गार्निश कीजिये।
ठंडा ठंडा मेंगो शेक बनकर बिलकुल तैयार है। अब इसे अपने परिवार के साथ सर्व करे