By rochita
रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ प्रदान करता है.
रात को सोने से पहले शहद का सेवन करने से खांसी की समस्या से राहत मिलती है. शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. ये कफ को बाहर निकालने में मदद करता है.
शहद त्वचा को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. इसके लिए रात को सोने से पहले आप शहद का सेवन कर सकते हैं.
शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. ये इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं. ये संक्रमण से बचाते हैं.
शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. ये बालों संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं. ये बालों को तेजी से बढ़ाते हैं
गले की खराश को दूर करने के लिए आप रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद में अदरक का रस मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं.
गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं. ये चर्बी को कम करने का काम करता है. इस तरह शहद का सेवन करने से तेजी से वजन घटाने में भी मदद मिलती है.
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या है उनके लिए शहद रामबाण है
अच्छी नींद के लिए भी शहद का इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए एक ग्लास में गर्म दूध के साथ एक चम्मच शहद मिलाने के बाद पीना चाहिए.