जब श्रीदेवी के साथ कॉकरेज ने शराब के नशे में टल्ली होकर की थी शूटिंग

साल 1987  में आयी फिल्म मिस्टर इंडिया को भला कोई भूल सकता है 

फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी  की जोड़ी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. आज भी लोग चाव से इस फिल्म को देखते हैं  

फिल्म से  जुड़ा एक ऐसा किस्सा है जिसके बारे में जानकर आप हंसते-हंसेत लोटपोट हो जायेंगे 

फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर ने मूवी के एक आइकॉनिक सीन की शूटिंग के लिए कॉकरोच को शराब पिलाई थी. इस बात का खुलासा शेखर कपूर ने खुद किया था

फिल्म का एक सीन शूट करना था जिसमें श्रीदेवी कॉकरोच से डरकर पूरे कमरे में भाग रही होती हैं और कॉकरोच उनका पीछा करता है.

शेखर कपूर और सिनेमैटोग्राफर बाबा अज्मी इस बात ये परेशान थे कि आखिर कॉकरोच से कैसे एक्टिंग करवाई जाए.

शेखर आगे बताते हैं कि 'हमें कॉकरोच को नशे में धुत करने का आइडिया आया. हमने कॉकरोच के सामने थोड़ी सी ओल्ड मॉन्क रम डाल दी.

हमें लगा कि शायद शराब पीकर ये कुछ हरकतें करने लगे. लेकिन मैं सच कह रहा हूं कि उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि उसे सच में शराब का नशा हो गया है. इसके बाद फिर हमने आराम से अपने मुताबिक सीन शूट किया

मिस्टर इंडिया वो आखिरी फिल्म थी जिसे सलीम और जावेद अख्तर ने एक साथ मिलकर लिखा था. ये फिल्म कल्ट साबित हुई 

37 साल पहले 38 ल लाख रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 10 करोड़ रुपए का बिजनेस किया  था. मिस्टर इंडिया ईद से दो-तीन दिन पहले रिलीज हुई थी