FasTag रिचार्ज के लिए गूगल सर्च करना पड़ सकता है महंगा 

इन दिनों फास्टैग स्कैम में इजाफा हो रहा है. भारत में जिस चीज का अधिक इस्तेमाल होने लगता है या चर्चा होने लगती है उसके नाम पर स्कैम होने लगता

अगर आपको भी FasTag अकाउंट को रिचार्ज करने में कोई परेशानी हो रही है तो समाधान के लिए गूगल की मदद ना लें और लें तो बहुत ही सावधानी से

एक शख्स ने गूगल पर FasTag के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया. शख्स को एक नंबर मिला जिसपर उन्होंने कॉल किया तो फोन पर बात करने वाले शख्स ने खुद को FasTag का कस्टमर एग्जिक्यूटिव बताया और मदद करने का वादा किया

कस्टमर केयर की बात पर भरोसा करके शख्स ने अपने फोन में रिमोट कंट्रोल वाला एक एप डाउनलोड किया. 

इसके बाद इस एप की मदद से कस्टमर केयर बनकर बात कर रहे ठग ने शख्स के खाते से छह ट्रांजेक्शन में 2.4 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसने फोन काट दिया और फोन बंद कर दिया

फास्टैग को रिचार्च करते वक्त रखें ये सावधानियां 

कस्टमर केयर के लिए नंबर के लिए सीधे संबंधित कंपनी की साइट पर जाएं

गूगल पर सर्च करके कस्टमर केयर का नंबर ना निकालें

किसी के कहने पर अपने फोन में कोई भी एप इंस्टॉल ना करें. बैंक डीटेल किसी के साथ शेयर ना करें