भारत में लॉन्च होने वाली है  Realme Note  की सीरीज

Realme भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रही है.  कंपनी ने नई सीरीज के लिए टीजर भी जारी कर दिया है

Realme ने भारत में नई सीरीज की घोषणा कर दी है. अपने सोशल मीडिया हैंडल से स्मार्टफोन मेकर ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें नई सीरीज का टीजर दिखाया गया है

कंपनी ने Realme Note 50 को हाल ही में फिलीपिंस में लॉन्च किया था. Note ब्रैंडिंग का यह पहला स्मार्टफोन है

Realme Note 50 एक स्लिम बिल्ड वाला स्मार्टफोन है. इसकी मोटाई केवल 7.9mm है. डिवाइस वजन में भी काफी हल्का है जो कि 186 ग्राम का है

इसमें Unisoc T612 चिपसेट है. जिसके साथ में 4GB रैम, 64GB स्टोरेज दी गई है. फोन में 5000mAh की बैटरी है. यह Android 13 Go पर रन करता है

इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है जो कि सेटअप का मेन लेंस है. साथ में दो कैमरा और हैं. सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है

अगर भारत में भी कंपनी इसी सीरीज को टीज कर रही है तो ब्रैंड जल्द ही एक बजट फोन के साथ मार्केट में धमाका कर सकती है