By rochita
सबसे पहले पालक को धो कर उसके पत्तियों को हल्का सा उबाल लें और पानी में ठंडा कर दें। उबले हुए पालक को मिक्सी में डालकर प्यूरी तैयार करें।
अब एक कढ़ाई लें, उसमें मक्खन या घी गरम करें। गरम होने पर जीरा और हरी मिर्च डालकर भूनना शुरू करें।
जब जीरा और हरी मिर्च भून जाएं तो प्याज को मिनट के लिए भूनें।
भूनी प्याज में अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और टमाटर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। इसे मध्यम आंच पर पकने दें।
अब इसे कढ़ाई में पालक प्यूरी डालें और इसे 5 मिनट तक पकाएँ।
जब पालक अच्छी तरह से पक जाए, तो कड़ी में नमक और गरम मसाला डालें।
अब पनीर को उसमें मिलाएं और इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएँ।
अब क्रीम या मलाई डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
स्वादिष्ट पालक पनीर तैयार है। होटल स्टाइल पालक पनीर को रोटी, नान या जीरा राइस के साथ परोसें।