इस एक्टर के डांस के आज भी हैं लोग दीवाने, मिला 'जंपिंग जैक' का नाम 

बॉलिवुड के शानदार और मशहूर एक्टर्स में शुमार जितेन्द्र ने बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल किया जिसके लोग आज भी कायल हैं 

कई ब्लॉकबस्टर फिल्में, दमदार किरदार, धमाकेदार डायलॉग और 50 साल से अधिक फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी दिग्गज अभिनेता आज भी काफी सुपरफिट और कूल दिखते हैं

बॉलीवुड में 'डांसिंग हीरो' का चलन शुरू करने का श्रेय जितेन्द्र को बॉलीवुड के 'जंपिंग जैक' के नाम पर दिया गया है

फिल्म फर्ज के गाने बार-बार ये दिन आए गाने में जीतेंद्र एक्ट्रेस बबीता और बाकी बैकग्राउंड डांसर्स के साथ जोरदार डांस करते नजर आए थे. इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था

फिल्म हिम्मतवाला के गाने नैनों में सपना की धुन पर जीतेंद्र और श्रीदेवी खूब थिरके थे. इस गाने को आज भी उतना ही पसंद किया जाता है 

फिल्म 'हिम्मतवाला' का ताकी ताकी गाना सुनकर आज भी लोग झूमने लगते हैं. इस गाने  में जितेंद्र और श्रीदेवी ने कमाल का डांस किया था

1970 की फिल्म 'हमजोली' के गाने ढल गया दिन जितेंद्र ने लीना चंद्रवाकर के साथ ठुमके लगाए थे. वह लीना के साथ बैडमिंटन खेलते हुए डांस करते दिखाई दिए  

1984 की फिल्म 'तोहफा' के गाने तोहफा-तोहफा  में जया प्रदा और जीतेंद्र ने धूम मचा दी

जितेंद्र ने एक्टिंग करियर में 'फर्ज', 'धर्मवीर', 'जानी दुश्मन', 'मेरी आवाज सुनो' और 'फर्ज और कानून' जैसी कई ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में दी