इमली का बूटा गाने में चिढ़ते हुए राजकुमार ने दिलीप कुमार की आंखों में डाल दिया था रंग

अपने दौर के दो बड़े सुपरस्टार दिलीप कुमार और राजकुमार के दुश्मनी के किस्से आज भी सुनने को मिलते हैं 

फिल्म 'सौदागर' का, जब सेट पर 'इमली का बूटा' गाने के दौरान राजकुमार ने चिढ़कर दिलीप कुमार के साथ कुछ ऐसा किया था, जिसके बाद उन्होंने सीधा 'पैकअप' ही बोल दिया था और तिलमिलाते हुए अपने घर लौट गए थे

फिल्म 'सौदागर' से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपनी शुरुआत करने वाले अभिनेता प्रशांत नारायणन ने इस फिल्म के गाने 'इमली का बूटा बेरी का बेर' गाने से जुड़ा एक किस्सा दर्शकों को बताया

जब वह सौदागर के इस लोकप्रिय गाने की शूटिंग कर रहे थे, तो उस दौरान दिलीप कुमार ने आंखों में लेंस लगाए हुए थे, जिसकी वजह से उन्होंने सुभाष घई से ये कहा था कि रंग उनके मुंह पर न लगाया जाए

जब राजकुमार को ये बात बताई गई तब  एक ही बात को बार-बार सुनकर सुनकर राजकुमार इतना ज्यादा चिढ़ गए थे कि उन्हें गुस्सा आ गया

इस बात को सुनने के बाद राजकुमार गए और उन्होंने पहले व्हाइट रंग की सिगरेट पी और फिर बीड़ी पी. थोड़ी देर बैठकर वह वापस सेट पर आ गए और सुभाष घई ने गाने के शूट के लिए कैमरा तैयार किया

उन्होंने राजकुमार को गाने की शूटिंग शुरू करने से पहले एक बार फिर से कहा कि वह दिलीप कुमार के चेहरे पर रंग न डाले, बल्कि साइड में डाले, कैमरे को उसी तरह से सेट किया गया है

राजकुमार इतना ज्यादा गुस्सा हुए कि जैसे ही निर्देशक ने एक्शन बोला, उन्होंने थाली से रंग उठाया और सीधा दिलीप कुमार के चेहरे पर डाल दिया. लेंस की वजह से दिलीप कुमार की आंखों में जब रंग गया, तो उनकी आंखें जलने लगी

राजकुमार की इस हरकत से दिलीप कुमार इतना नाराज हुए कि उन्होंने सौदागर के इस मशहूर गाने की उस दिन की शूटिंग पूरी नहीं की और वह सेट से 'पैकअप' बोलकर चले गए

उस दिन 'इमली' का बूटा बेरी का बेर गाने का शूट धरा का धरा रह गया. हालांकि, सुभाष घई ने जैसे-तैसे दिलीप कुमार और राजकुमार को मनाया और इस गाने की शूटिंग पूरी की