पापा ऋषि कपूर से रिश्ते से लेकर ‘रॉकस्टार’ बनने तक, ऐसी रही रणबीर की कहानी

By Neha

कपूर खानदान से आने वाले रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है।

By Neha

रणबीर दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के बेटे हैं। वह महान अभिनेता राज कपूर के पोते भी हैं।

By Neha

रणबीर कपूर ने अमेरिका के School of Visual Arts और Lee Strasberg Theatre and Film Institute से फिल्ममेकिंग और मेथड एक्टिंग की पढ़ाई की।

By Neha

ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी में बताया था कि वह रणबीर के साथ सख्त पिता की तरह पेश आते थे और दोनों के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव रहे।

By Neha

रणबीर ने बताया था कि बचपन में उन्हें दो मौकों पर पिता की डांट और मार का सामना करना पड़ा था। एक घटना मंदिर में जूते पहनकर जाने से जुड़ी थी।

By Neha

रणबीर ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने के बाद साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में डेब्यू किया।

By Neha

'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'रॉकस्टार', 'बर्फी!' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों ने रणबीर को दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई।

By Neha

'संजू' और 'एनिमल' में रणबीर के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब उनकी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर भी फैंस के बीच काफी उत्सुकता है।

By Neha