घर पर कैसे बनाए शाही  टुकड़ा

शाही टुकड़ा एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट भारतीय मिठाई है

इसे बनाने के लिए ब्रेड, दूध, चीनी और कुछ ड्राई कुट्स की जरूरत होती है

सबसे पहले ब्रेड के किनारे काटकर उसे अपनी पसंद के आकार में तैयार करें

अब ब्रेड को घी में दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें

एक पैन में दूध गर्म करके उसे थोड़ी देर धीमी आंच पर पकाएं, इसमें चीनी, इलायची और चाहें तो केसर डालें

दूध थोड़ा गाढ़ा होने के बाद गैस बंद कर दें

अब तली हुई ब्रेड के टुकड़ों पर तैयार गाढ़ा दूध डालें

ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और काजू डालकर सजाएं

ठंडा या हल्का गर्म शाही टुकड़ा परोसकर इसका स्वाद लिया जा सकता है