By rochita
नारियल तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो सख्त त्वचा को मुलायम तो बनाता है ही साथ ही रंगत को भी हल्का करने का काम करता है.
नींबू एक नेचुरल ब्लीच है. साथ ही इसमें रंगत निखारने का भी गुण पाया जाता है. पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाए जाने की वजह से नींबू डेड स्किन को भी साफ करने का काम करता है.
दही में पर्याप्त मात्रा में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जोकि त्वचा की रंगत को निखारने में सहायक होता है.
घर पर ही चीनी का स्क्रब इस्तेमाल करके कोहनी और घुटने का रंग निखार सकते हैं.
घुटने और कोहनी के कालेपन को साफ करने के लिए आप चाहें तो बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
संतरे के छिलके को धूप में सूखाएं और इसका पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट में थोड़ा दूध और गुलाब जल मिलाएं और घुटने व कोहनी पर लगाएं. 15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें.
खीरे के जूस में हल्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और कोहनी और घुटनों पर लगाएं. आधे घंटे बाद इसे धो लें.
आलिव ऑयल घुटने के कालेपन को दूर करने का सबसे बेहतरीन उपाय है।
आलू को कस लें और इसे घुटने व कोहनियों पर लगाएं। थोड़ी देर मसाज करने के बाद सूखने के लिए छोड़ दें।