इस अप्रैल OTT पर लगेगा इंटरटेनमेंट का तड़का, धमाल मचाने आ रही हैं ये फिल्में और सीरीज

आने वाले दिनों में ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिनका मजा आप घर बैठे आराम से उठा सकते हैं

ये वेब सीरीज और फिल्में आपको अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगी. अपकमिंग वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में बताते हैं

सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री की फिल्म फर्रे 5 अप्रैल को ओटीटी पर आ जाएगी. इस फिल्म का निर्देशन सौमेंद्र पाधी ने किया है. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं. इस फिल्म से अलिजेह अग्निहोत्री ने बॉलीवुड डेब्यू किया. सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म अब ओटीटी पर आ रही है.

फर्रे

परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की फिल्म अमर सिंह चमकीला भी जल्द ही आपको देखने के लिए मिलेगी. ये फिल्म 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आ जाएगी. बता दें कि ये फिल्म सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी

अमर सिंह चमकीला 

कोरियन फिल्म पैरासाइट द ग्रेट  ओटीटी पर देखने के लिए मिलेगी, जो 5 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आ जाएगी.

पैरासाइट द ग्रे

थ्रिलर सीरीज अदृश्यम भी ओटीटी पर आएगी. इस सीरीज में पूरे 65 एपिसोड होंगे. ये सीरीज 11 अप्रैल को सोनी लिव पर रिलीज होगी. इस सीरीज में ये हैं मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी और एजाज खान लीड रोल में नजर आएंगे. इसका निर्देशन सचिन पांडे ने किया है

अदृश्यम

साउथ सुपरस्टार रवि तेजा की फिल्म हनुमान का ओटीटी पर आने का इंतजार भी खत्म होने वाला है. फिल्म ने सिनेमाघरों में रहकर खूब कमाई की. लोगों को फिल्म काफी पसंद आई. फिल्म ने 200 करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन किया. इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब ये फिल्म आप तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं

हनुमान