चार सालों के बाद कमबैक कर रही है निया शर्मा 

टीवी का फेमस नाम निया शर्मा 'नागिन 4', 'जमाई राजा' और 'एक हजारों में मेरी बहना है' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं 

निया ने वर्सेटाइल परफॉर्मेंस और फैशन स्टेटमेंट से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है. उनका  करियर लंबा रहा है, जिसमें उन्होंने टीवी और ओटीटी में काफी काम किया है

निया शर्मा को आखिरी बार टीवी पर 'झलक दिखला जा 10' में देखा गया था. अब खबरें आई हैं कि एक्ट्रेस जल्दी ही कलर्स पर एक नए सुपरनैचुरल शो में नजर आने वाली

शो का नाम 'सुहागन चुड़ैल' है. 'सुहागन चुड़ैल' की कहानी एक ऐसी महिला के बारे में है जिसे अपने पति को बचाना है जो एक चुड़ैल के जाल में फंस गई है

निया शर्मा ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है और एक्ट्रेस का इस शो में शामिल होना कंफर्म है

निया शर्मा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं. निया शर्मा ने टीवी के अलावा, ट्विस्टेड और जमाई राजा 2.0 जैसे वेब शो के साथ ओटीटी पर भी शानदार काम किया है

निया शर्मा ‘खतरों के खिलाड़ी 8’, ‘बिग बॉस ओटीटी’ और 'झलक दिखला जा 10' जैसे कई रियलिटी शो में नजर आई हैं.