तापसी पन्नू ने कंगना रनौत को दिया जवाब? रहस्यमयी पोस्ट से मचा बवाल
By Neha
तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच पुरानी जुबानी जंग एक बार फिर चर्चा में है। हालिया बयान के बाद दोनों अभिनेत्रियां सुर्खियों में आ गई हैं।
By Neha
कंगना की टिप्पणी के बाद तापसी ने सीधे नाम लिए बिना इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें सिर्फ लिखा था, ‘साबित हो गया।’
By Neha
तापसी की इस पोस्ट को कंगना के हालिया बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, अभिनेत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि पोस्ट किसके लिए थी।
By Neha
हाल ही में तापसी से कंगना के साथ विवाद खत्म होने को लेकर सवाल किया गया था। जवाब में उन्होंने कहा था कि किसी व्यक्ति के बारे में उनकी राय उसकी परवरिश को दिखाती है।
By Neha
तापसी के बयान पर कंगना ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। अपनी अब डिलीट हो चुकी पोस्ट में उन्होंने तापसी पर कई गंभीर और व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं।
By Neha
कंगना ने कहा था कि वह किसी बहस में माता-पिता को नहीं घसीटतीं, लेकिन इस बार उन्होंने तापसी के माता-पिता को लेकर भी सवाल उठाया।
By Neha
तापसी और कंगना के बीच विवाद नया नहीं है। साल 2019 में कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कहा था, जिसके बाद दोनों के बीच कई बार बयानबाजी हुई।
By Neha
तापसी की सिर्फ दो शब्दों वाली पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हैं कि क्या यह कंगना को उनका जवाब है। हालांकि, पोस्ट के पीछे की असली वजह तापसी ने स्पष्ट नहीं की है।
By Neha