Jio ने Airtel-VI को किया फेल

यूजर्स बेस के मामले में रिलायंस जियो बाकी सब पर भारी पड़ती है. जियो के पास इस समय सबसे ज्यादा यूजर्स मौजूद हैं और लगातार इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है

ट्राई की तरफ से जारी की गई नई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि जनवरी के महीने में जियो के 41.78 लाख नए यूजर्स जुड़े हैं

जनवरी का महीने जियो के लिए सबसे शानदार रहा. इस महीने कंपनी ने अपने साथ 41.78 लाख यूजर्स जोड़े

एयरटेल ने भी अपने साथ लाखों ग्राहक जोड़े लेकिन जियो की तुलना में यह संख्या काफी कम रही. एयरटेल ने जनवरी 2024 में अपने साथ 7.52 लाख नए यूजर्स ऐड किए

वीआई देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है. जियो और एयरटेल के लिए जहां जनवरी का महीना शानदार रहा वहीं वीआई के लिए नया साल भी नुकसान भरा रहा

जनवरी के महीने में ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में वायरलेस ग्राहकों की संख्या बढ़ी है. 

शहरी क्षेत्रों में वायरलेस ग्राहकों की संख्या 633.96 मिलियन पहुंच गई है जबकि वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या 525.05 मिलियन पहुंच गई है