ट्रिगर्ड इंसान ने 50 घंटे की LIVE स्ट्रीम से असम बाढ़ राहत के लिए जुटाए 70 लाख रुपये
By Neha
यूट्यूबर निश्चय मलहान उर्फ 'ट्रिगर्ड इंसान' ने बिना सोए 50 घंटे तक लगातार लाइवस्ट्रीम कर नया रिकॉर्ड बनाया।
By Neha
इस खास लाइवस्ट्रीम के जरिए असम बाढ़ राहत के लिए कुल 70 लाख रुपये जुटाए गए।
By Neha
मैराथन स्ट्रीम को 13 लाख से अधिक लोगों ने देखा और बड़ी संख्या में फैंस ने आर्थिक सहयोग दिया।
By Neha
निश्चय के मुताबिक, Super Chat के जरिए दर्शकों ने 54 लाख रुपये से ज्यादा का योगदान किया।
By Neha
निश्चय ने 10 लाख, भाई अभिषेक मलहान (Fukra Insaan) ने 5 लाख, प्रेरणा मलहान ने 1 लाख और रुचिका गौरव ने 50 हजार रुपये दान किए।
By Neha
फैंस और क्रिएटर्स ने निश्चय की इस पहल की जमकर सराहना की और इसे सोशल मीडिया का सकारात्मक इस्तेमाल बताया।
By Neha
यूट्यूबर कैरीमिनाटी (अजय नागर) ने निश्चय की तारीफ करते हुए लिखा, "शानदार भाई, मुझे तुम पर बहुत गर्व है।"
By Neha
बाढ़ से 25 जिलों के 11.45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं, जबकि कई जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं।
By Neha