चॉल से करोड़ों तक का सफर, महिमा मकवाना ने 26 की उम्र में खरीदे दो घर
By Neha
महिमा मकवाना सिर्फ 5 महीने की थीं, जब उनके पिता का निधन हो गया। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई।
By Neha
महिमा का सपना एक्ट्रेस बनना नहीं था, लेकिन परिवार की आर्थिक मदद के लिए उन्होंने 9 साल की उम्र से ऑडिशन देना शुरू कर दिया।
By Neha
महिमा ने बताया कि उनका बचपन मुंबई की चॉल में बीता, जहां आर्थिक तंगी और समाज के तानों का सामना करना पड़ा।
By Neha
वह आधा दिन स्कूल जातीं और फिर बस से ऑडिशन देने निकल जातीं। मेहनत के बीच उनका बचपन कहीं खो गया।
By Neha
Zee TV के शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' ने महिमा को घर-घर पहचान दिलाई और उनकी किस्मत बदल दी।
By Neha
शो की सफलता के बाद महिमा ने सिर्फ 14 साल की उम्र में मीरा रोड में अपना पहला घर और पहली कार खरीदी।
By Neha
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कम पैसे मिले, कई रिजेक्शन झेले और सेट पर अपमान का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
By Neha
आज महिमा मकवाना 26 साल की उम्र में मुंबई में अपना दूसरा घर खरीद चुकी हैं और अपनी मेहनत से सफलता की नई मिसाल बन गई हैं।
By Neha