'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था'... श्रेया कालरा का दिल दहला देने वाला खुलासा

By Neha

'लॉक अप 2' के हालिया एपिसोड में श्रेया कालरा ने खुलासा किया कि वह महज 13 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार हुई थीं।

By Neha

श्रेया ने बताया कि उनके एक कजिन ने बचपन में उनके साथ छेड़छाड़ की। उस वक्त उन्हें समझ भी नहीं था कि उनके साथ क्या हो रहा है।

By Neha

श्रेया ने कहा कि उनके परिवार को आज तक इस घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि सिर्फ ऋषभ जयसवाल ही इस राज से वाकिफ हैं।

By Neha

उन्होंने बताया कि नानी के घर हॉल में सभी साथ सोते थे और उसी दौरान उनके साथ यह घटना हुई थी।

By Neha

श्रेया ने साफ कहा कि वह खुद को पीड़ित के रूप में पेश नहीं करना चाहतीं और लोगों से सहानुभूति भी नहीं चाहतीं।

By Neha

उन्होंने बताया कि जिस कजिन ने उनके साथ गलत किया, उसकी मां की मौत के बाद उनकी मां ने करीब तीन साल तक उसकी देखभाल की थी। इसलिए वह अपनी मां को यह सच नहीं बताना चाहतीं।

By Neha

श्रेया ने कहा कि नवंबर में उनके भाई की शादी है और पहले उनकी वजह से भाई की सगाई टूट चुकी थी। इसलिए वह नहीं चाहतीं कि यह मामला फिर परिवार की खुशियों पर असर डाले।

By Neha

श्रेया की आपबीती सुनकर घर के कई कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए। बाद में आकांक्षा चौधरी ने भी इस राज को सामने लाने पर अफसोस जताया।

By Neha