'बच्चा पालने के लिए सोना पड़ेगा तो करूंगी' कहकर क्यों पछताईं चंद्रिका दीक्षित?

By Neha

'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वह बिग बॉस OTT 3 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

By Neha

एक पॉडकास्ट में चंद्रिका ने कहा था कि "अगर बच्चे की परवरिश के लिए सोना भी पड़े तो करूंगी।" इस बयान के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

By Neha

चंद्रिका का कहना है कि उन्होंने यह बात एक मां के भावुक जज्बात में कही थी, लेकिन लोगों ने उनके शब्दों का गलत मतलब निकाल लिया।

By Neha

उन्होंने बताया कि आज भी लोग उन्हें आपत्तिजनक मैसेज भेजते हैं और पुराने बयान का हवाला देकर अभद्र टिप्पणियां करते हैं।

By Neha

चंद्रिका ने कहा, "मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मेरी बात को गलत तरीके से मत समझिए।" उन्होंने लोगों से पूरी बातचीत सुनने की अपील की।

By Neha

चंद्रिका ने खुलासा किया कि एक पोर्न वेबसाइट पर उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया गया, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थीं।

By Neha

हाल ही में पति गौरव गेरा के साथ उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आई थीं, लेकिन अब दोनों के बीच सब कुछ सामान्य बताया जा रहा है।

By Neha

पुराने वायरल बयान पर दोबारा सफाई देने के बाद चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बन गई हैं।

By Neha