“‘मैं रोना चाहता हूं…’ सलमान खान का टूटा दिल, 42 साल पुराने दोस्त सुशील कुमार के निधन से छलका दर्द”

बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan अपने करीबी दोस्त सुशील कुमार के निधन से गहरे सदमे में हैं।

सुशील कुमार, सलमान और उनके पिता Salim Khan के बेहद करीब थे और पिछले 42 सालों से परिवार का हिस्सा थे।

सलमान ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दोस्त को याद किया और उन्हें “भाई” बताया।

उन्होंने लिखा कि सुशील बेहद नेक, दयालु और हमेशा मदद करने वाले इंसान थे, जो हर मुश्किल में भी मुस्कुराते रहते थे।

सलमान के अनुसार, सुशील हमेशा कहते थे—“क्या फर्क पड़ता है, सब ठीक हो जाएगा।”

भावुक पोस्ट में सलमान ने कहा कि उनकी आंखों में आंसू नहीं, बल्कि दोस्त की यादें और हंसी है।

सलमान ने एक और पोस्ट में कहा कि अच्छे लोगों को भगवान जल्दी बुला लेते हैं और जो अंत में जाते हैं, वे अक्सर गलत रास्ते पर होते हैं।

उन्होंने लिखा—“काश मैं गुस्सा कर पाता, रो पाता… लेकिन तुम्हारे लिए एक आंसू भी नहीं निकल रहा।”

सलमान ने यह भी कहा कि वह अपने दोस्त को ‘डेड बॉडी’ नहीं कहेंगे, क्योंकि वह सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं थे।

नकी तस्वीरों में चेहरे पर मायूसी और आंखों में दर्द साफ दिखाई दिया, जिससे फैंस भी भावुक हो गए।

इस घटना ने सलमान के उस संवेदनशील और इमोशनल पहलू को दिखाया, जो पहले बहुत कम देखने को मिला था।