“शादी की खबरों पर मृणाल ठाकुर का बड़ा खुलासा: ‘वो दिन आएगा… लेकिन दूल्हा कौन होगा?’”

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने आखिरकार अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि शादी ‘on the cards’ है, लेकिन सही इंसान का इंतज़ार है।

हाल ही में धनुष के साथ शादी की अफवाहों पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ये खबरें बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं।

बातचीत में मृणाल ने कहा कि जब सही समय, सही दिन और सही इंसान उनकी ज़िंदगी में आएगा, तो वो खुद सोशल मीडिया पर अनाउंस करेंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि आज की पीढ़ी शादी किसी दबाव में नहीं, बल्कि सही कनेक्शन होने पर करती है।

इंटरव्यू में मृणाल ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसी कोई बात कही ही नहीं, फिर भी उन्हें कोट कर दिया गया, जो थोड़ा डराने वाला है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल जल्द ही फिल्म ‘Do Deewane Seher Mein’ में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी।

फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

यह फिल्म एक इम्परफेक्ट लेकिन खूबसूरत लव स्टोरी बताई जा रही है, जिसे रवि उदयवार ने डायरेक्ट किया है और संजय लीला भंसाली व ज़ी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/jcaxzbah/hindinewslive.in/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/jcaxzbah/hindinewslive.in/wp-includes/functions.php on line 5481