अरिजीत सिंह को पहली बड़ी पहचान साल 2005 में टीवी रियलिटी शो फेम गुरुकुल से मिली। हालांकि वह शो जीत नहीं पाए, लेकिन उनकी आवाज़ ने संगीत प्रेमियों का ध्यान जरूर खींचा।
अरिजीत ने साफ किया है कि वह संगीत से संन्यास नहीं ले रहे, बल्कि अपने स्वतंत्र म्यूजिक, नए प्रयोग और आत्मिक संतुष्टि के लिए यह रास्ता चुन रहे हैं—और सही समय पर अपना नया संगीत फैंस के साथ साझा करेंगे।