नेहा कक्कड़ ने काम और निजी रिश्तों से लिया ब्रेक, ट्रोलिंग के बाद सोशल मीडिया से बनाई दूरी

अब नेहा कक्कड़ ग्लैमर से दूर रहकर शांति और निजी जीवन पर ध्यान देना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें नहीं पता कि वह दोबारा कब या वापस आएंगी भी या नहीं।

यह फैसला ‘कैंडी शॉप’ गाने को लेकर हुई भारी ट्रोलिंग के बाद सामने आया।

लगातार आलोचना और सोशल मीडिया टिप्पणियों से उन पर मानसिक दबाव बढ़ा।

कुछ ही मिनटों में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट कर दी, जिससे अटकलें बढ़ीं।लगीं।

मेलबर्न कॉन्सर्ट में रोने का वीडियो वायरल होने पर भी वह विवादों में रहीं।

नेहा ने पैपराजी और फैंस से निजता का सम्मान करने और कैमरों से दूर रखने की अपील की।