चंडीगढ़। नायब सिंह सैनी ने फसल खरीद में लापरवाही और अनियमितताओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक किसान की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जाए और गलत या अनियमित खरीद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त न किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी खरीद सीजन के दौरान फील्ड स्तर पर नियमित और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही खेत से मंडी और मंडी से शेलर तक पूरी खरीद प्रक्रिया की तकनीकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व में सामने आई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि यदि आगामी खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है, तो दोषी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसानों के हितों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि यदि शेलर मालिकों और आढ़तियों की मिलीभगत से अनियमितता पाए जाने के मामले सामने आते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ भारी पेनल्टी भी लगाई जाए। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को उनकी उपज का पूरा और समय पर भुगतान मिले।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि हरियाणा सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और फसल खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान-हितैषी बनाया जाएगा।
फसल खरीद में लापरवाही को लेकर मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक किसान की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (#MSP) पर खरीदा जाए और गलत खरीद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त न किया जाए।
मुख्यमंत्री ने फील्ड स्तर पर… pic.twitter.com/tPOXrvI5jq
— DPR Haryana (@DiprHaryana) January 2, 2026


