चंडीगढ़। नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री, ने प्रदेश में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों को लेकर जिला उपायुक्तों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान शिविरों की जानकारी आम जन तक प्रभावी और व्यापक रूप से पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकें और उन्हें समयबद्ध समाधान मिल सके।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को जिला उपायुक्त अपनी स्पष्ट टिप्पणी के साथ संबंधित विभागों को आगे भेजें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जब तक किसी शिकायत का पूर्ण समाधान नहीं हो जाता, तब तक उसे जिला स्तर पर पेंडिंग रखा जाए और उसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि समस्याओं का धरातल पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए जवाबदेही के साथ कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि हरियाणा सरकार जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है और समाधान शिविर इसी सोच का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, जिनसे शासन और जनता के बीच भरोसा मजबूत हो रहा है।
जन-जन की समस्याओं का त्वरित समाधान!
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों की जानकारी आम जन तक प्रभावी रूप से पहुँचाई जाए ताकि अधिक से अधिक नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकें और उनका त्वरित समाधान पा सकें।
उन्होंने यह भी निर्देश… pic.twitter.com/lff8kVUzlt
— DPR Haryana (@DiprHaryana) January 2, 2026


