श्रम विभाग में उजागर हुई अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है।
सरकार द्वारा गठित इस समिति की अध्यक्षता Pankaj Agarwal करेंगे। समिति में सदस्य के रूप में Rajiv Ratan और Pankaj Nain को शामिल किया गया है।
जांच समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह श्रम विभाग से जुड़े सभी तथ्यों, प्रक्रियाओं और दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपे। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार और लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है और जनहित से जुड़े किसी भी विभाग में अनियमितताओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


