गीता का दिव्य संदेश अब भारत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से गीता के ज्ञान को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी योजना साझा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 को विदेश मंत्रालय के सहयोग से और अधिक दिव्य, भव्य और अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि इस महोत्सव के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता के सार और जीवन-दर्शन को न केवल देश, बल्कि विश्व के कोने-कोने तक पहुँचाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता कर्म, कर्तव्य, समभाव और मानवता का संदेश देती है, जो आज के वैश्विक परिप्रेक्ष्य में और भी प्रासंगिक हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से विदेशी विद्वानों, सांस्कृतिक प्रतिनिधियों और पर्यटकों को भारतीय दर्शन और सनातन मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र केवल एक ऐतिहासिक स्थल नहीं, बल्कि विश्व को शांति, सद्भाव और जीवन का मार्ग दिखाने वाली गीता भूमि है। सरकार का प्रयास है कि गीता का यह अमूल्य ज्ञान आने वाली पीढ़ियों के साथ-साथ वैश्विक समाज को भी मार्गदर्शन प्रदान करे।
गीता का ज्ञान, अब पूरी दुनिया की पहचान!
कुरुक्षेत्र की पावन धरा से गीता के ज्ञान को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने बड़ी योजना साझा की है।
"आगामी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 को विदेश मंत्रालय के सहयोग से और अधिक दिव्य और भव्य बनाया… pic.twitter.com/8DkLCihe29
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 26, 2025


