हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैथल जिले को विकास की नई पहचान देते हुए जगतगुरु ब्रह्मानंद जी की जयंती के अवसर पर कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने गांव चुहड़ माजरा का नाम बदलकर ‘ब्रह्मानंद माजरा’ रखने की घोषणा की, जिसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही गांव के लिंक मार्ग पर गुरु ब्रह्मानंद जी के नाम से भव्य स्वागत द्वार के निर्माण हेतु 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा गांव में बच्चों के लिए पुस्तकालय की स्थापना, ढांड से पूंडरी तक जाने वाली मुख्य सड़क का नामकरण ‘गुरु ब्रह्मानंद मार्ग’ किए जाने तथा गांव के विकास के लिए 51 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान करने की भी घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए गुरुग्राम में बच्चों की शिक्षा के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की। वहीं करनाल स्थित अंजनथली गुरुकुल एवं सेक्टर-32 के कोचिंग सेंटर के लिए 11-11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों और महापुरुषों के विचार समाज को दिशा देते हैं और उनके नाम से जुड़े विकास कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर गांव और हर वर्ग तक विकास पहुंचाना है।
कैथल को मिली विकास की नई पहचान
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने जगतगुरु ब्रह्मानंद जी की जयंती पर गांव चुहड़ माजरा का नाम बदलकर 'ब्रह्मानंद माजरा' करने की ऐतिहासिक घोषणा की।
साथ ही, गांव के लिंक मार्ग पर गुरु ब्रह्मानंद के नाम से भव्य स्वागत द्वार के निर्माण के लिए 21 लाख… pic.twitter.com/ZSxd2VS5py
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 23, 2025


