अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के मार्गदर्शक, पूर्व सांसद एवं अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज के देवलोकगमन पर देशभर में शोक की लहर है। उनके निधन पर श्रद्धालुओं, संत समाज और अनुयायियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, भारतीय संस्कृति और रामकाज की सेवा में समर्पित कर दिया। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके त्याग, तपस्या और संघर्ष ने समाज को दिशा देने का कार्य किया।
श्रद्धांजलि संदेशों में कहा गया कि पूज्य महाराज का जीवन संत परंपरा और राष्ट्रभक्ति का जीवंत उदाहरण था। उनका सान्निध्य और मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें तथा उनके असंख्य शिष्यों, अनुयायियों और श्रद्धालुओं को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के मार्गदर्शक, पूर्व सांसद और अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज के देवलोकगमन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
महाराज जी ने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और रामकाज के लिए समर्पित कर दिया। उनका… pic.twitter.com/Vyg6b8RFtt
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 15, 2025


