हरियाणा में वर्ष 2014 से प्रदेश की सेवा का दायित्व संभालने के साथ ही सरकार ने किसानों की उन्नति, समृद्धि और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। बीते 11 वर्षों में इसी संकल्प के अनुरूप लगातार ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जिनसे खेत, किसान और गांव तीनों को मजबूती मिली है।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने खरीफ सीजन-2025 के दौरान भारी वर्षा से फसल खराबे का सामना करने वाले किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। राज्यभर में 53,821 प्रभावित किसानों को 116 करोड़ 15 लाख रुपये की मुआवजा राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।
सरकार की ओर से कहा गया कि यह मुआवजा राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि किसानों के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और त्वरित निर्णय क्षमता का प्रमाण भी है। इससे प्रभावित किसानों को दोबारा खेती की तैयारी करने में मदद मिलेगी।
राज्य सरकार ने दोहराया कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और प्राकृतिक आपदाओं के समय उन्हें किसी भी हाल में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। भविष्य में भी किसानों की आय सुरक्षा और खेती को मजबूत बनाने के लिए ऐसे कदम लगातार जारी रहेंगे।
2014 में जिस दिन से हरियाणा में भाजपा ने प्रदेश के परिवारजनों की सेवा का दायित्व संभाला, उसी दिन से किसानों की उन्नति, समृद्धि और सुरक्षा हमारा प्राथमिक संकल्प रहा है। पिछले 11 वर्षों में इसी संकल्प को आधार बनाकर हमारी सरकार ने लगातार ऐसे निर्णय लिये हैं, जिनसे खेत, किसान और गांव… pic.twitter.com/TR6tOGECbH
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 10, 2025


