रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की वैश्विक स्थिति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि “भारत से कोई देश वैसे बात नहीं कर सकता जैसे पहले किया करता था।” पुतिन के इस बयान ने हर भारतीय का गर्व और बढ़ा दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने जिस तीव्र गति से प्रगति की है और जिस तरह उसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा बढ़ी है, वह विश्व के लिए एक उदाहरण बन चुका है। पुतिन के शब्दों ने यह स्पष्ट किया कि आज भारत को विश्व मंच पर एक मजबूत, निर्णायक और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में देखा जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए व्यापक बदलावों का उल्लेख करते हुए पुतिन ने कहा कि भारत की नीतियाँ, विकास की दिशा और वैश्विक दृष्टिकोण आज दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रूस जैसे सामरिक साझेदार द्वारा की गई यह सराहना भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका का प्रमाण है।
पुतिन की टिप्पणी को लेकर देशभर में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। लोगों ने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी की समर्पण भावना और राष्ट्र निर्माण में उनके निरंतर प्रयासों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता को दर्शाता है।
भारत-रूस संबंधों को और मजबूत बनाने के संकेत देते हुए यह वक्तव्य दोनों देशों के बीच भरोसे और मित्रता को भी पुनः स्थापित करता है।
"भारत से कोई देश वैसे बात नहीं कर सकता है जैसे पहले किया करता था"
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में जो व्यापक परिवर्तन हुए हैं उसके बारे में रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन ने अपने #MannKiBaat करके हर भारतीय का मस्तक गर्व से और ऊँचा कर दिया है।
यह… pic.twitter.com/dz5OQLVIVQ
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 5, 2025


