नई दिल्ली: 6th प्रोग्रेसिव पंजाब इनवेस्टर्स’ समिट (PPIS) 2026 से पहले अपने अंतरराष्ट्रीय आउटरीच अभियान को तेज़ करते हुए पंजाब सरकार ने आज नई दिल्ली में गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) देशों और कॉमनवेल्थ ऑफ इंडिपेंडेंट स्टेट्स (CIS) क्षेत्र के राजदूतों के साथ दो अहम कूटनीतिक राउंडटेबल बैठकें आयोजित कीं।
इन बैठकों को संबोधित करते हुए पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा ने राज्य में किए जा रहे प्रगतिशील सुधारों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘राइट टू बिज़नेस एक्ट’ और उन्नत ‘फास्टट्रैक पंजाब’ सिंगल-विंडो सिस्टम ने निवेश प्रक्रिया को अत्यधिक सरल, पारदर्शी और तेज़ बना दिया है।
मंत्री अरोड़ा ने GCC और CIS देशों के राजदूतों को औपचारिक रूप से PPIS 2026 में भाग लेने का निमंत्रण भी दिया। साथ ही उन्होंने इन देशों की व्यापारिक प्रतिनिधि मंडलियों को पंजाब में कृषि, एग्री-टेक, डेयरी, आईटी सेवाएं, शिक्षा, पर्यटन, मेडिकल और हेल्थकेयर इकोसिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में निवेश अवसरों को तलाशने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने कहा कि पंजाब तेजी से उभरता हुआ निवेश गंतव्य है और सरकार वैश्विक साझेदारियों के माध्यम से राज्य में नए विकास मॉडल स्थापित करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है।
As part of its international outreach leading up to the 6th Progressive Punjab Investors’ Summit (PPIS) 2026, the Government of Punjab today organised two constructive and forward-looking diplomatic roundtables in New Delhi with Ambassadors from the Gulf Cooperation Council (GCC)… pic.twitter.com/dKlB9xzy1k
— Government of Punjab (@PbGovtIndia) November 28, 2025


