हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित ‘शीश मार्ग यात्रा’ आज चंडीगढ़ स्थित सीआरपीएफ कैंपस पहुंची। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने स्वयं उपस्थित होकर यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने संगत सहित पवित्र पालकी साहिब के दर्शन किए और श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए गुरु साहिब के अमर बलिदान और मानवता के लिए दिए गए उनके आदर्श संदेश को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएँ आज भी समाज में साहस, सत्य, धर्म और सर्वधर्म समभाव का प्रकाश जगाती हैं।
सीआरपीएफ कैंपस में यात्रा के पहुंचने पर संगत द्वारा कीर्तन, अरदास और सेवा का आयोजन किया गया। भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित इस पावन यात्रा में भाग लेकर अपने आप को सौभाग्यशाली बताया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह यात्रा हमारे गौरवशाली इतिहास को पुनः जीवंत करती है और समाज में एकता, शांति एवं भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने संगत के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और उपस्थित सुरक्षा बलों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित शीश मार्ग यात्रा आज चंडीगढ़ स्थित सीआरपीएफ कैंपस पहुंची। मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने स्वयं यात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने पवित्र पालकी साहिब को नमन किया।#GuruTeghBahadurJi #ShaheediDiwas #Haryana pic.twitter.com/h0OE9eAJtI
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 26, 2025


