फरीदाबाद। दुनिया भर की समृद्ध कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को एक मंच पर लाने वाला प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2026 जल्द ही अपने रंग बिखेरने जा रहा है। हरियाणा पर्यटन निगम ने मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कारीगरों और हस्तशिल्पियों के लिए स्टॉल बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मेले का आयोजन 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इस वर्ष भी दुनिया के विभिन्न देशों से कलाकारों, शिल्पकारों और सांस्कृतिक समूहों के शामिल होने की उम्मीद है। यह मेला न केवल कला और संस्कृति का संगम है, बल्कि कारीगरों के लिए अपनी प्रतिभा को वैश्विक मंच पर दर्शाने का अनूठा अवसर भी प्रदान करता है।
ऑनलाइन स्टॉल पंजीकरण 1 दिसंबर 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक खुले रहेंगे। स्टॉल आवंटन के लिए इच्छुक कारीगर हरियाणा पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पर्यटन विभाग के अनुसार, इस बार मेले में और भी बेहतर सुविधाओं, उन्नत सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों की उपस्थिति की संभावना है, जिससे यह आयोजन और भव्य रूप लेगा।
कारीगरों और हस्तशिल्पियों से अपील की गई है कि वे समय पर पंजीकरण करवाकर इस विश्व प्रसिद्ध मेले में अपनी कला और परंपरा को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त करें।
सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2026!
दुनिया भर के कारीगरों और हस्तशिल्पियों के लिए अपने स्टॉल बुक करने का मौका।
➡️ मेले की अवधि: 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026
➡️ स्टॉलों का ऑनलाइन पंजीकरण: 01.12.2025 से 20.12.2025 तक।पंजीकरण के लिए लॉग ऑन करें: https://t.co/rWSsIv4pMa pic.twitter.com/gYj1yUkmeJ
— DPR Haryana (@DiprHaryana) November 21, 2025


