काजोल ट्रोलिंग विवाद: काजोल मुंबई में महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान हिंदी बोलने से नाराज हुईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानें भाषा विवाद और ट्रोलिंग की पूरी कहानी।
काजोल ट्रोलिंग विवाद: महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अचानक सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। काजोल को कुछ यूजर्स ने हिंदी फिल्मों से दूर रहने की सलाह भी दी है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब काजोल ने महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में हिंदी बोलने से इनकार कर एक रिपोर्टर से तंज कसा।
हाल ही में मुंबई में आयोजित इस समारोह में काजोल को उनके सिनेमाई योगदान के लिए प्रतिष्ठित राज कपूर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार ग्रहण करते हुए उन्होंने मराठी और अंग्रेजी में भाषण दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान भी उन्होंने अधिकांश जवाब मराठी में दिए। इस दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे हिंदी में बात दोहराने को कहा, जिस पर काजोल ने नाराजगी जताई और कहा, “अभी मैं हिंदी में बोलूं? जिसे समझना है वो समझ लेगा।”
६० आणि ६१ व्या महाराष्ट्र राज्य चित्रपट पुरस्कार सोहळ्यात अभिनेत्री काजोल यांना राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार प्रदान करण्यात आला. त्यानंतर त्यांनी माध्यमांशी मराठीत संवाद साधला, त्यावर काही हिंदी पत्रकारांनी हिंदीत पण बोला असा आग्रह धरला त्यावर त्यांनी ठामपणे नकार दिला…… pic.twitter.com/TqmmuSi6o5
— MNS Adhikrut – मनसे अधिकृत (@mnsadhikrut) August 6, 2025
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और हिंदी भाषी नेटिजन्स काजोल की इस प्रतिक्रिया पर नाराजगी जता रहे हैं। कई लोग सवाल कर रहे हैं कि अगर उन्हें हिंदी बोलने में दिक्कत है तो वे हिंदी फिल्में क्यों करती हैं। वहीं, राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने भी यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है, जिससे विवाद और बढ़ गया है।
View this post on Instagram
हालांकि, काजोल ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर इस समारोह का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे मराठी, हिंदी और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में बात करती दिख रही हैं। इस विवाद के बीच काजोल का हालिया काम फिल्म ‘मां’ भी चर्चा में है।


