सुबह वॉक करना ज्यादा फायदेमंद होता है फैट जलाने और एनर्जी बढ़ाने के लिए, जबकि शाम की सैर स्ट्रेस कम कर मूड सुधारती है। जानें सुबह और शाम टहलने के फायदे और अपने लिए सही समय कैसे चुनें।
वॉकिंग आपकी फिटनेस और सेहत सुधारने का बेहतरीन तरीका है। लेकिन सवाल ये है कि सुबह टहलना बेहतर है या शाम को? एक्सपर्ट्स के अनुसार, दोनों समय के अपने-अपने फायदे हैं और आपकी सेहत और फिटनेस गोल्स के अनुसार सही टाइम चुनना जरूरी है। आइए जानते हैं सुबह और शाम की वॉक के मुख्य फायदे और कैसे चुनें आपके लिए सही समय।
सुबह टहलने के फायदे
फैट बर्निंग में मदद: सुबह खाली पेट वॉक करने से शरीर तेजी से फैट जलाता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह खासकर ओबीसिटी से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद है।
ब्रेन हेल्थ: सुबह की सैर से मस्तिष्क में बेहतर ब्लड फ्लो होता है, जो लंबे समय तक बैठने के हानिकारक प्रभावों को कम करता है।
एनर्जी बूस्ट: सुबह टहलने से कोर्टिसोल हार्मोन सक्रिय होता है, जो आपको दिनभर ऊर्जावान और अलर्ट रखता है।
नींद में सुधार: सुबह वॉक मेलाटोनिन हार्मोन के स्राव को बढ़ावा देता है, जिससे रात की नींद बेहतर होती है।
ब्लड शुगर बैलेंस: खाने के बाद की सैर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे डायबिटीज़ और हार्ट डिजीज़ का खतरा कम होता है।
शाम को टहलने के फायदे
स्ट्रेस कम करें: दिनभर के तनाव और एंग्जायटी को कम करने के लिए शाम की सैर बहुत लाभदायक होती है।
मूड सुधार: शाम की वॉक से मूड बेहतर होता है और यह डिप्रेशन व चिंता को कम करने में मददगार है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल: शाम की सैर ब्लड प्रेशर और अन्य इंफ्लेमेटरी मार्कर्स को भी नियंत्रित करती है।
अपने लिए सही समय कैसे चुनें?
दिल्ली के साओल (साइंस एंड आर्ट ऑफ लिविंग) के डॉ. बिमल छाजेड़ के मुताबिक, आपके लिए सबसे अच्छा वॉक का समय वह है जो आपकी दिनचर्या और स्वास्थ्य लक्ष्यों के अनुरूप हो। सबसे जरूरी बात है नियमितता (Consistency)। चाहे सुबह वॉक करें या शाम को, नियमित अभ्यास से आपको लंबे समय तक स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।


