मानसून में पुदीने की चाय पीना पाचन, इम्युनिटी, स्किन और सिरदर्द के लिए फायदेमंद है। जानें सही समय और तरीका इसके सेवन का।
मानसून का मौसम चाय के शौकीनों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होता। अगर आप इस मौसम में रोज़ाना पुदीने की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे ना सिर्फ स्वाद में बढ़ोतरी होती है, बल्कि आपकी सेहत को भी कई तरह के लाभ मिलते हैं। खासकर मानसून में यह चाय इम्युनिटी बूस्ट करने, पाचन सुधारने और सर्दी-जुकाम से बचाने में असरदार मानी जाती है।
पुदीने की चाय पीने के हेल्थ बेनिफिट्स
- पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है: मानसून के दौरान अपच, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में पुदीने की चाय एक बेहतरीन नेचुरल रेमेडी है जो डाइजेशन को बेहतर बनाती है।
- इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत: पुदीने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
- सिरदर्द और तनाव से राहत: पुदीना एक नेचुरल स्ट्रेस रिलीवर है। इसकी चाय माइग्रेन या मानसून में होने वाले सिर दर्द को कम करने में मदद करती है।
- स्किन को रखे हेल्दी: मानसून में स्किन एलर्जी, रैशेज या फंगल इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है। पुदीने की चाय शरीर से टॉक्सिन्स निकालकर त्वचा को स्वस्थ बनाए रखती है।
- सांस की समस्या में फायदेमंद: जिन लोगों को एलर्जी, अस्थमा या साइनस की परेशानी होती है, उनके लिए पुदीने की चाय नाक के बंद मार्ग को खोलने और सांस लेने में आसानी लाने का काम करती है।
पुदीने की चाय कब और कैसे पिएं?
सबसे बेहतर समय: सुबह खाली पेट या शाम को स्नैक्स के साथ
कैसे बनाएं: ताज़ी पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालें, उसमें थोड़ा अदरक और नींबू मिलाएं।
डेली 1 कप से ज्यादा न लें – ज़रूरत से ज्यादा सेवन करने पर एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
सावधानियां:
गर्भवती महिलाएं और दवाएं लेने वाले लोग डॉक्टर से सलाह लेकर ही सेवन करें।
बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में जलन या एसिड रिफ्लक्स हो सकता है।


