Ganesh Chaturthi 2025 का पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा। जानें गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त, तिथि, विशेष योग और पूजा का महत्व की जानकारी प्राप्त करें।।
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश भक्तों के लिए खुशखबरी! इस वर्ष गणेश चतुर्थी 2025 का पर्व 27 अगस्त, बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन देशभर में श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। दस दिवसीय यह महोत्सव अनंत चतुर्दशी तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालु प्रतिदिन गणपति बप्पा की पूजा, आरती और भजन करते हैं।
गणेश चतुर्थी पर गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पंचांग के अनुसार निर्धारित किया गया है, जो भक्तों को पूजन के लिए सर्वोत्तम समय प्रदान करता है। खासकर महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों में यह उत्सव बेहद भव्यता से मनाया जाता है।
Ganesh Chaturthi 2025 की तिथि और समय
चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 26 अगस्त 2025, दोपहर 1:54 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त: 27 अगस्त 2025, दोपहर 3:44 बजे
गणेश चतुर्थी पर्व: बुधवार, 27 अगस्त 2025
Ganesh Sthapana Muhurat 2025
इस वर्ष गणपति स्थापना और पूजन के लिए शुभ मुहूर्त है:
मुहूर्त समय: सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक
इस शुभ अवधि में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना कर विधिवत पूजन करना अत्यंत फलदायी माना गया है।
Ganesh Chaturthi 2025 के शुभ योग
गणेश चतुर्थी 2025 पर कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जिससे यह पर्व और भी खास हो गया है: शुभ योग, शुक्ल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग साथ ही इस दिन हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र भी रहेगा। बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है, और जब गणेश चतुर्थी भी बुधवार को पड़े, तो इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।
गणेश महोत्सव का धार्मिक महत्व
गणेश चतुर्थी भगवान गणपति बप्पा के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व रिद्धि-सिद्धि के दाता, विघ्न विनाशक, और सौभाग्य के प्रतीक भगवान गणेश को समर्पित होता है। भक्त 10 दिनों तक घरों और पंडालों में गणेश प्रतिमा स्थापित कर, पूजा-पाठ, आरती और भजन के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट करते हैं।
गणेश चतुर्थी पर पूजन मंत्र
पूजन के समय यह मंत्र बोलना अति शुभ माना गया है:
“वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥”


