रक्षाबंधन 2025: जानें रक्षाबंधन कब है, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा काल का समय और रक्षाबंधन के महत्वपूर्ण योग। इस सावन पूर्णिमा पर भाई-बहन के प्रेम का त्योहार कैसे मनाएं, पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
रक्षाबंधन 2025: भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन 2025 में इस बार शुभ योगों की भरमार है। इस साल यह पर्व 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि पर राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना करती हैं।
रक्षाबंधन 2025 में भद्रा काल कब है?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार भद्रा काल रक्षाबंधन पर कोई बाधा नहीं बनेगा।
भद्रा प्रारंभ: 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2:12 PM
भद्रा समाप्त: 9 अगस्त 2025 को 1:52 AM
सूर्योदय: 9 अगस्त को सुबह 5:47 AM है। चूंकि भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो रही है, इसलिए पूरे दिन राखी बांधना शुभ रहेगा।
रक्षाबंधन 2025 का शुभ मुहूर्त
राखी बांधने का शुभ समय: 9 अगस्त 2025 को सुबह 5:47 AM से दोपहर 1:24 PM तक है।
इस दौरान बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं और पूजा व तिलक कर सकती हैं।
रक्षाबंधन 2025 पर बन रहे शुभ योग
इस रक्षाबंधन पर कई शुभ और लाभकारी ज्योतिषीय योग बन रहे हैं, जो पर्व की पवित्रता और फल को और अधिक बढ़ा देते हैं:
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 5:47 AM से 2:23 PM तक
सौभाग्य योग: 9 अगस्त को पूरे दिन और 10 अगस्त की तड़के 2:15 AM तक
शोभन योग: यह भी 10 अगस्त को तड़के 2:15 AM तक रहेगा
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:22 AM से 5:04 AM
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:17 PM से 12:53 PM
रक्षाबंधन का धार्मिक महत्व
रक्षाबंधन केवल एक परंपरा नहीं बल्कि धार्मिक और भावनात्मक बंधन का पर्व है। इस दिन बहनें राखी में त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और महादेव) का आशीर्वाद मांगती हैं और भाई अपनी बहनों को जीवनभर सुरक्षा का वचन देते हैं।


