घर बैठे ऑनलाइन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब हुआ आसान। जानिए Parivahan Portal के जरिए लर्निंग DL के लिए आवेदन, टेस्ट और लाइसेंस प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया।
अगर आप वाहन चलाना चाहते हैं और आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, तो सतर्क हो जाइए! भारत में बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध है, और पकड़े जाने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। लेकिन अब आपको लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ ऑफिस की लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं — आप घर बैठे ऑनलाइन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (Learning Driving Licence) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस क्या है?
लर्निंग लाइसेंस एक अस्थायी लाइसेंस होता है जो किसी भी नए चालक को ट्रेनिंग और अभ्यास के लिए दिया जाता है। यह पक्का ड्राइविंग लाइसेंस (Permanent DL) पाने की पहली स्टेज होती है।
ऑनलाइन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले Parivahan Sewa की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: लर्नर लाइसेंस सेक्शन चुनें
वेबसाइट पर “Online Services” टैब पर क्लिक करें।
फिर “Driving Licence Related Services” को सेलेक्ट करें।
स्टेप 3: राज्य का चयन करें
आपके सामने एक पेज खुलेगा, जहां आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
स्टेप 4: आवेदन प्रक्रिया शुरू करें
अब “Apply for Learner Licence” पर क्लिक करें।
फिर “Applicant with Aadhaar” विकल्प चुनकर आगे बढ़ें।
स्टेप 5: आधार वेरिफिकेशन
अपना आधार नंबर या वर्चुअल ID दर्ज करें।
OTP वेरिफिकेशन करें और अगली स्टेप में जाएं।
स्टेप 6: डिटेल्स और डॉक्युमेंट अपलोड करें
अपना नाम, पता, जन्म तिथि, और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरें।
फिर जरूरी डॉक्युमेंट्स जैसे – पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ और जन्म प्रमाण पत्र को अपलोड करें।
स्टेप 7: फीस का भुगतान करें
फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करें और एप्लिकेशन नंबर को सुरक्षित रखें।
कैसे दें ऑनलाइन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट?
फिर से Sarathi Portal पर जाएं।
“Online LL Test (STALL)” विकल्प चुनें।
Application Number और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
ऑनलाइन टेस्ट दें — इसमें सामान्य ट्रैफिक नियमों से जुड़े सवाल होंगे।
टेस्ट पास होने के बाद लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
पक्का ड्राइविंग लाइसेंस कैसे प्राप्त करें?
लर्निंग लाइसेंस मिलने के बाद आपको स्थानीय RTO में जाकर ड्राइविंग स्किल टेस्ट देना होगा।
आवश्यक डॉक्युमेंट्स और फीस स्लिप साथ लेकर जाएं।
टेस्ट पास करते ही आपका परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस आपके पते पर भेज दिया जाएगा।


