होली 2026 कब है? जानिए होली और होलिका दहन की तिथियां और शुभ मुहूर्त। होली 2026 बुधवार, 4 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि होलिका दहन 3 मार्च को शाम 6:27 बजे से शुरू होगा।
रंगों का त्योहार होली 2026 में 4 मार्च (बुधवार) को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले, यानी 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को होलिका दहन होगा। यह पर्व फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है और हिंदू पंचांग के अनुसार इसका खास महत्व होता है।
होली 2026 कब है? (Holi 2026 Date)
रंगों वाली होली (धुलेंडी): बुधवार, 4 मार्च 2026
होलिका दहन (Holika Dahan 2026): मंगलवार, 3 मार्च 2026
होलिका दहन 2026 का शुभ मुहूर्त
होलिका दहन पूजा मुहूर्त: शाम 06:27 बजे से रात 08:49 बजे तक
प्रदोष काल में पूजन समय: शाम 06:17 बजे से रात 08:41 बजे तक
होलिका दहन का प्रमुख समय: शाम 06:27 से रात 08:55 बजे तक
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि
तिथि आरंभ: 2 मार्च 2026, शाम 5:55 बजे
तिथि समाप्त: 3 मार्च 2026, शाम 5:07 बजे
होलाष्टक का महत्व:
फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से पूर्णिमा तक का समय होलाष्टक कहलाता है, जिसमें कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि वर्जित होते हैं। लेकिन होलिका दहन के बाद से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है।
होलिका दहन क्यों है खास?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन अहंकार, अधर्म और बुराई के अंत का प्रतीक है। इस दिन भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए होलिका का दहन हुआ था। इसलिए इसे “छोटी होली” भी कहा जाता है और इसे सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में करना सबसे शुभ माना गया है।
भद्रा काल का विशेष ध्यान रखें
होलिका दहन करते समय भद्रा काल नहीं होना चाहिए। यदि भद्रा पूर्णिमा के पूर्वार्ध में होती है, तो उस समय होलिका जलाना अशुभ माना जाता है।


