Sawan Vrat Tyohar 2025: जानिए सावन 2025 में पड़ने वाले सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की लिस्ट, तिथियां और धार्मिक महत्व। रक्षाबंधन, सावन शिवरात्रि, नाग पंचमी, हरियाली तीज सहित पूरे सावन कैलेंडर की जानकारी।
Sawan Vrat Tyohar 2025: सावन का महीना शिव भक्ति, हरियाली और पावन पर्वों का प्रतीक होता है। वर्ष 2025 में सावन माह 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कई प्रमुख व्रत और त्योहारों का आयोजन होगा, जिनमें अधिकतर पर्व भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित होते हैं। आइए जानते हैं सावन 2025 में आने वाले सभी व्रत और त्योहारों की पूरी सूची और इनका धार्मिक महत्व।
सावन 2025 व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट
| तिथि | व्रत / पर्व का नाम |
|---|---|
| 11 जुलाई | सावन की शुरुआत |
| 14 जुलाई | पहला सावन सोमवार, गजानन संकष्टी चतुर्थी |
| 15 जुलाई | पहला मंगला गौरी व्रत |
| 16 जुलाई | कर्क संक्रांति |
| 21 जुलाई | दूसरा सावन सोमवार, कामिका एकादशी |
| 22 जुलाई | सावन प्रदोष व्रत |
| 23 जुलाई | सावन शिवरात्रि |
| 24 जुलाई | हरियाली अमावस्या, गुरु पुष्य योग |
| 27 जुलाई | हरियाली तीज |
| 28 जुलाई | तीसरा सावन सोमवार, विनायक चतुर्थी |
| 29 जुलाई | नाग पंचमी |
| 30 जुलाई | कल्कि जयंती |
| 31 जुलाई | तुलसीदास जयंती |
| 4 अगस्त | चौथा सावन सोमवार |
| 5 अगस्त | पुत्रदा एकादशी |
| 6 अगस्त | प्रदोष व्रत |
| 8 अगस्त | हयग्रीव जयंती, वरलक्ष्मी व्रत |
| 9 अगस्त | रक्षाबंधन, सावन पूर्णिमा व्रत |
सावन शिवरात्रि (23 जुलाई): शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व।
प्रदोष व्रत (22 जुलाई व 6 अगस्त): शिव कृपा के लिए उपवास।
नाग पंचमी (29 जुलाई): नागों की पूजा और शिव उपासना का शुभ दिन।
सावन पूर्णिमा व्रत व रक्षाबंधन (9 अगस्त): भाई-बहन के रिश्ते का पर्व और शिव पूजा का अंतिम दिन।
हरियाली तीज का महत्व
हरियाली तीज शिव-पार्वती के पुनर्मिलन का पर्व है। इस दिन महिलाएं हरा वस्त्र, चूड़ियां पहनती हैं, व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं।
रक्षाबंधन का महत्व
राखी का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। शुभ मुहूर्त में राखी बांधने से भाई की आयु लंबी और जीवन खुशहाल होता है।
सावन में क्यों होता है इतना महत्व?
सावन शिवजी का प्रिय मास है। कांवड़ यात्रा, जलाभिषेक, उपवास और मंत्रोच्चारण से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है, जो श्रद्धा से सावन में भगवान शिव की आराधना करता है, उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
For more news: Religion


