Iron Deficiency in Women: महिलाओं में आयरन की कमी क्यों होती है? जानिए इसके लक्षण, कारण और इलाज के आसान घरेलू उपाय। आयरन युक्त आहार से पाएं थकान और एनीमिया से राहत।
Iron Deficiency in Women in Hindi: भारत में हर दूसरी महिला आयरन की कमी यानी Iron Deficiency या एनीमिया से पीड़ित है। थकान, कमजोरी या चक्कर आना—ये लक्षण मामूली नहीं हैं, बल्कि आपके शरीर में गिरते आयरन लेवल का संकेत हो सकते हैं। इस लेख में जानिए महिलाओं में आयरन की कमी के पीछे की मुख्य वजह, इसके लक्षण और उपाय, ताकि समय रहते इसका इलाज किया जा सके।
महिलाओं में आयरन की कमी के मुख्य कारण
मासिक धर्म
हर महीने होने वाले ब्लड लॉस के कारण शरीर से आयरन की बड़ी मात्रा बाहर निकल जाती है, खासकर जिन महिलाओं को हैवी पीरियड्स होते हैं।
प्रेग्नेंसी और स्तनपान
गर्भावस्था और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान शरीर को डबल मात्रा में आयरन की जरूरत होती है। यदि इस दौरान सही पोषण न मिले, तो एनीमिया हो सकता है।
आयरन-रिच डाइट की कमी
पालक, सरसों, गुड़, चना जैसे आयरन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन कम करने से शरीर में आयरन का स्तर गिरता है।
विटामिन C की कमी
विटामिन C आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इसकी कमी से शरीर आयरन को ठीक से सोख नहीं पाता।
क्रैश डाइट और उपवास
वजन घटाने या धार्मिक उपवास के चलते महिलाएं जरूरी न्यूट्रिएंट्स नहीं ले पातीं, जिससे आयरन डेफिशिएंसी हो सकती है।
बार-बार प्रेग्नेंसी होना
लगातार गर्भधारण से शरीर को रिकवर होने का समय नहीं मिलता, जिससे आयरन स्टोर्स खाली हो जाते हैं।
आयरन की कमी को कैसे पूरा करें?
हरी पत्तेदार सब्ज़ियां – पालक, सरसों, बथुआ
गुड़, खजूर, किशमिश, चना – सस्ते और असरदार आयरन स्रोत
विटामिन C युक्त फल – आंवला, नींबू, संतरा (Iron absorption में मददगार)
आयरन सप्लीमेंट्स – डॉक्टर की सलाह से लें
For more news: Health


