Male Breast cancer Symptoms: जानें पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय। समय रहते पहचानें इस बीमारी को और अपने जोखिम को कम करें।
Male Breast cancer Symptoms: जब ब्रेस्ट कैंसर की बात होती है, तो ज्यादातर लोग इसे महिलाओं तक सीमित समझते हैं। लेकिन यह सच नहीं है। पुरुषों में भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है, हालांकि यह महिलाओं की तुलना में कम होता है। पुरुषों में इस बीमारी के लक्षण अक्सर अनदेखे रह जाते हैं, जिससे उपचार में देरी हो जाती है। आइए जानते हैं पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के मुख्य कारण, लक्षण और बचाव के आसान तरीके।
पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के कारण
अनियंत्रित सेल्स का बढ़ना: महिलाओं की तरह पुरुषों के ब्रेस्ट में भी सेल्स बढ़ सकते हैं। हालांकि पुरुषों में दूध बनाने वाले ग्लैंड नहीं होते, लेकिन फैटी टिश्यू और ब्रेस्ट सेल्स होते हैं, जिनमें कैंसर विकसित हो सकता है।
उम्र का बढ़ना: 60 से 70 साल की उम्र के बाद पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
जेनेटिक फैक्टर्स: अगर परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास है, तो जोखिम बढ़ सकता है। बीआरसीए1 और बीआरसीए2 जैसे जीन में म्यूटेशन भी इस बीमारी का कारण हो सकता है।
हॉर्मोनल असंतुलन: लिवर की कुछ बीमारियां जैसे सिरोसिस या क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ा सकती हैं, जो कैंसर का खतरा बढ़ाती हैं।
अधिक वसा (फैट) होना: शरीर में अतिरिक्त फैट बढ़ने से एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ता है, जिससे ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम अधिक होता है।
शराब का सेवन: शराब के सेवन से कई प्रकार के कैंसर होने का खतरा होता है, जिनमें ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल है।
पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
गांठ या उभार: निप्पल के आसपास या ब्रेस्ट टिश्यू में बिना दर्द वाली गांठ महसूस होना।
निप्पल में बदलाव: निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना, निप्पल से खून आना या सूजन।
त्वचा पर बदलाव: ब्रेस्ट की त्वचा लाल होना, गड्ढे पड़ना, दाने या घाव दिखना।
पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के उपाय
वजन नियंत्रित रखें: सही वजन बनाए रखने से शरीर में फैट कम होता है, जिससे एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर नियंत्रित रहता है और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है।
शराब से बचें: शराब का सेवन बंद या कम करें ताकि हार्मोन बैलेंस बना रहे और कैंसर का खतरा घटे।
नियमित स्वास्थ्य जांच: ब्रेस्ट में किसी भी असामान्य बदलाव पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं: संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से शरीर मजबूत रहता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।
For more news: Health


