India-Europe FTA Update: भारत ने यूरोप के 4 देशों से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया, जिससे स्विस घड़ियाँ, चॉकलेट और टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स होंगे सस्ते। जानिए पूरी डिटेल।
India-Europe FTA Update: भारत ने अब आधिकारिक रूप से स्विट्ज़रलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिक्टेंस्टीन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन कर लिया है। इस समझौते के लागू होने के बाद कई विदेशी उत्पादों पर आयात शुल्क हट जाएगा, जिससे भारत में उन सामानों की कीमतें कम हो जाएंगी।
अब सस्ती होंगी स्विस वॉच और चॉकलेट
इस समय भारत में स्विस चॉकलेट पर 30% आयात शुल्क लगता है। लेकिन FTA लागू होने के बाद यह शुल्क खत्म हो जाएगा। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं को मिलेगा — यानी स्विस घड़ियाँ, चॉकलेट, और हाई-टेक प्रोडक्ट्स अब भारतीय बाजार में कम कीमत पर उपलब्ध होंगे।
भारत में आ सकता है $100 अरब डॉलर का निवेश
विशेषज्ञों का मानना है कि इस इंटरनेशनल ट्रेड डील से भारत को 100 बिलियन डॉलर से अधिक विदेशी निवेश मिल सकता है। खासकर हाई-एंड टेक्नोलॉजी और फार्मा इंडस्ट्री में भारी निवेश की संभावना जताई जा रही है। इससे भारत का तकनीकी विकास और हेल्थकेयर सेक्टर मजबूत हो सकता है।
किसानों के हितों का रखा गया ध्यान
FTA को लेकर चिंता जताई जा रही थी कि यह घरेलू किसानों पर असर डालेगा। लेकिन सरकार ने पुष्टि की है कि समझौते में कृषि क्षेत्र को विशेष सुरक्षा दी गई है। इस कारण कृषि उत्पादों पर सीमित ड्यूटी कटौती की जाएगी, ताकि भारतीय किसानों को नुकसान न हो।
क्या होता है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA)?
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) दो या अधिक देशों के बीच एक व्यापार समझौता होता है, जिसमें आपसी व्यापार को सुगम बनाने के लिए इम्पोर्ट टैक्स, ड्यूटी और सब्सिडी को हटाया या घटाया जाता है। इसका उद्देश्य ट्रेड बैरियर्स को खत्म कर प्रतिस्पर्धा बढ़ाना होता है।
किन प्रोडक्ट्स के सस्ते होने की उम्मीद?
FTA लागू होने के बाद जिन वस्तुओं के सस्ते होने की संभावना है:
स्विस घड़ियाँ
यूरोपियन चॉकलेट
हाई-एंड मेडिकल उपकरण
टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स
इम्पोर्टेड स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स
For more news: Business


