Nancy Tyagi ने खुद के बनाए फूलों वाले गाउन से Cannes 2025 में बड़े डिजाइनरों को दी टक्कर।
By Neha
फैशन इंफ्लुएंसर नैंसी त्यागी ने एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर दिल जीत लिया है, रेड कार्पेट पर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया,
By Neha
नैंसी त्यागी ने खुद की डिजाइन की हुई फ्लोटिंग ब्लू गाउन पहनी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
By Neha
नैंसी त्यागी, फैशन इंफ्लुएंसर, ने 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपने टैलेंट से सबको प्रभावित किया है।
By Neha
78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उनकी शानदार रॉयल ड्रेस ने सभी को हैरान कर दिया। Frosted Blue कलर की इस ड्रेस में उनका लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
By Neha
नैंसी ने पिछले साल भी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपने ग्लैमरस लुक से लोगों का दिल जीत लिया था। हमेशा की तरह, इस बार भी उन्होंने अपनी ड्रेस को खुद बनाया है, जो बहुत ही यूनीक दिखता है।
By Neha
ये फेयरीटेल और ग्लैमरस दिखने वाली सिल्वर शिमरी डिटेलिंग और ग्लिटर वर्क वाली गुलाबी गाउन है। जो किसी प्रिंसेस फ्लोरल गाउन की तरह दिखता है।
By Neha
नैंसी ने कान्स में दूसरी बार पहले से ज्यादा स्टाइलिश और आत्मविश्वासपूर्ण दिखाई दी। नैंसी की ये रेड कार्पेट वाली तस्वीरें फैशन ब्लॉगर सूफी मोतीवाला ने शेयर की हैं, जिस पर उन्होंने लिखा, "द डॉल ऑफ द कान्स फिल्म फेस्टिवल।"
By Neha
उसने आगे कहा, "ये उनका दूसरा शानदार प्रेजेंटेशन है, अब तो वो बिल्कुल प्रोफेशनल हो गईं हैं, जिसकी झलक साफ नजर आ रही है, उन्होंने कहा, "नैंसी अपने हर पल को एंजॉय कर रही है।"
By Neha
सूफी ने आगे बताया कि नैंसी ने यह गाउन का कपड़ा कहां से खरीदा था. वो बोलीं- कि फेबरिक दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके सीलमपुर से आया था।
By Neha
नैंसी की इस ड्रेस की बात करें, तो यह बहुत डिटेलिंग से बनाई गई है और बहुत सुंदर है।
By Neha
गाउन का बॉडिस कॉर्सेट स्टाइल है, जिसमें वो अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रहीं हैं, जिसमें स्कर्ट और हेडपीस पर गुलाब के फूलों की डिजाइन है, और गाउन के निचले हिस्से में मल्टी-लेयर्ड ट्यूल स्कर्ट है, जो इसे और भी रॉयल और एलीगेंट बनाता है।
By Neha
नैंसी ने अपने इस गाउन को शानदार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने सिल्वर नेल आर्ट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी, जिसमें लटकते हुए ईयररिंग्स और रिंग्स एमराल्ड कट स्टोन से सजे थे।
By Neha
उनके बालों को पार्टिशन करके ट्विस्टेड स्टाइल किया गया है, जो उन्हें और भी शानदार बना रहा है।
By Neha
मेकअप की बात करें, तो उन्होंने सिल्वर स्मोकी आईज, विंग्ड आईलाइनर, मस्कारा से आइलैसेज, शेप्ड आइब्रो, पिंक चीक्स, ब्राउन लिप टिंट और सटल कंटूरिंग का इस्तेमाल किया।
By Neha
नैंसी का यह रेड कार्पेट अपीयरेंस उनके फैशन सेंस को भी दिखाता है और कैसे एक साधारण लड़की अपने टैलेंट और मेहनत से दुनिया भर में अपनी पहचान बना रही है।
By Neha