Gensol Engineering shares Fall: जेनसोल के शेयरों पर काफी दबाव है और इसमें अत्यधिक बिकवाली दिख रही है, जिससे इसकी कीमत 51 हफ्ते के निचले स्तर 81.36 पर आ गई है।
Gensol Engineering shares Fall: जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर में भारी गिरावट हुई है। कम्पनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि 27 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके गुड़गांव और अहमदाबाद के कार्यालयों में की गई तलाशी के बाद मंगलवार को शेयर 5 प्रतिशत तक तेजी से गिर गए हैं। कंपनी के शेयरों पर भारी दबाव है और जरबदस्त बिकवाली दिख रही है, जो इसकी कीमत को 51 हफ्ते के निचले स्तर 81.36 पर आ गई है।
जेनसोल शेयर में एक महीने में पचास प्रतिशत की गिरावट और लगभग छह महीने में 90 प्रतिशत की गिरावट हुई है। यानी निवेशकों के रिकॉर्ड उच्च से लगभग 90 प्रतिशत पूंजी डूब चुकी है। सोमवार को जेनसोल ने बताया कि ED ने उनके कार्यालय में छापेमारी करके कई डॉक्यूमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय रिकॉर्ड्स बरामद किए। साथ ही, कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि ED की कार्रवाई के बाद उसके वित्तीय प्रभाव की पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है।
जेनसोल के शेयरों में व्यापक गिरावट
इस महीने की शुरुआत में सेबी ने जेनसोल इंजीनियरिंग की गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ाते हुए निगरानी बढ़ा दी। 15 अप्रैल को सेबी ने जेनसोल के ऊपर कई एक्शन लिए, जिसमें कंपनी पर आरोप लगाया गया कि उसने कारोबार वाले उद्देश्य से लिए गए पैसे को व्यक्तिगत महंगी चीजों पर खर्च किया।
सेबी की कार्रवाई के बाद, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी) और इंडियन रेन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (आईआरईडीए) ने जेनसोल के खिलाफ शिकायत की है। जेनसोल पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गंभीर आरोप लगाए कि उसने सुरक्षित फंडिंग के लिए फर्जी डॉक्यूमेंट्स दिए हैं, जबकि पीएफसी ने उसके कुछ ऋण का भुगतान नहीं किया है। IRED ने कहा कि वह अपनी एग्जामिनेशन एंड रिस्क कमेटी के माध्यम से पूरे मामले की जांच कर रही है. रिवकरी और अन्य कार्रवाई की घोषणा की जाएगी जैसे ही यह पूरी होती है।
For more news: Business


