Summer Health Tips: गर्मियों में तेज धूप और कमजोरी के चलते शरीर बहुत थक जाता है। तेज धूप से अधिकांश लोगों को पसीना आने की वजह से भी शरीर पर कई तरह का बुरा असर पड़ सकता है।
Summer Health Tips: गर्मियों के शुरू होते ही अक्सर लोगों में कई घातक और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। ऐसे में गर्मियों में तेज धूप और कम पानी के चलते शरीर बहुत थक जाता है और कमजोर हो जाता है। तेज धूप से अधिकांश लोगों को पसीना आने की वजह से भी शरीर पर कई तरह का बुरा असर पड़ सकता है। तापमान इस वर्ष मार्च से ही काफी अधिक हो गया है। इस दौरान बहुत से लोग बीमार हो गए हैं।
खासतौर पर गर्मियों के शुरू होते ही लोगों को पानी की कमी और खाना पॉइजनिंग की समस्याएं सबसे अधिक होती हैं। ऐसे में आपको अपने परिवार को गर्मियों में होने वाली खतरनाक बीमारियों से बचाना चाहिए। क्योंकि गर्मियों में होने वाली घातक बीमारियां कभी भी बड़ी समस्या बन सकती हैं। गर्मियों में होने वाली खतरनाक बीमारियों से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।
हीट स्ट्रोक
हीट स्ट्रोक, गर्मी शुरू होते ही सबसे आम और खतरनाक समस्या है। तेज धूप और उमस गर्मियों में शरीर का टेंपरेचर बढ़ाता है। ऐसे में हीट स्ट्रोक होता है जब शरीर का टेंपरेचर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता। इससे चक्कर आना, कमजोरी, बेहोशी और तेज सिरदर्द की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, इससे बुखार आ सकता है और शरीर में बहुत ज्यादा थकान भी हो सकती है।
फूड पॉइजनिंग
गर्मियों के शुरू होते ही भूख कम हो जाती है और खाना भी जल्दी खराब होने लगता है, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों में, लोग देर में खाना खाते हैं और पहले से बना रखा खाना खाते हैं। गर्मियों में पहले से बना खाना जल्दी खराब हो जाता है और पॉइजन जैसा बन जाता है, जहां जर्म्स आसानी से फैलते हैं। इसकी वजह से गर्मियों में फूड पॉइजनिंग की समस्या सबसे अधिक होती है। फूड पॉइजनिंग से पेट दर्द, उल्टी और दस्त हो सकते हैं। गर्मियों में लोग अक्सर बाहर से खाना खरीदते हैं, लेकिन बाहर का खाना बीमारियों का खतरा बढ़ाता है।
पेट की समस्याएं
जब गर्मी शुरू होती है, पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। गर्मियों में खाने-पीने की सामग्री जल्दी खराब होने का सबसे बड़ा कारण है। ज्यादा गर्मी के कारण लोग कम खाना खाते हैं, जिससे उनकी पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। इससे पेट दर्द और गैस की समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही खाने से होने वाली बीमारियां, जैसे डायरिया, पेट दर्द, पेट में ऐंठन, आम हैं और इन बीमारियों से खाना पचाना मुश्किल हो सकता है।
डिहाइड्रेशन
गर्मियों में तापमान अधिक होने से अधिक पसीना निकलता है, जो शरीर से अधिक पानी का लॉस करता है। गर्मियों में अधिक टेंपरेचर के चलते होंठ सूखने लगते हैं, सिरदर्द, चक्कर लगते हैं और कमजोरी महसूस होने लगती है। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है, यानी डिहाइड्रेशन। हमारे शरीर के लिए पानी बहुत महत्वपूर्ण है; इसकी कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं और पाचन धीमी हो सकता है और कब्ज हो सकता है।
स्किन इंफेक्शन
गर्मियों में पसीना अधिक होने से स्किन पर पिंपल्स, सनबर्न और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। गर्मियों में धूल-मिट्टी और लू भी स्किन इंफेक्शन का कारण हो सकता है। गर्मियों में धूप और पसीने के कारण खुजली, रैशेज और घमौरियां भी अधिक होती हैं।
गर्मियों में सुरक्षित रहें
1. गर्मियों में खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए आपको हर समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
2. गर्मी में फलों का अधिक सेवन करना चाहिए क्योंकि ये आपको हाइड्रेट और एनर्जी देते हैं। जिसमें गर्मियों में तरबूज खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा है। जो गर्मियों में पानी की कमी को कम करने में मदद करता है, क्योंकि इसमें 90 प्रतिशत पानी है।
3. गर्मियों में सेफ रहने के लिए हल्के और सूती कपड़े पहनें, तेज धूप में निकलने से बचें और सनस्क्रीन जरूर लगाएं। गर्मियों में कहीं भी जाने से पहले सूर्य की रोशनी से बचें।
4. गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए बाहर के कटे फल या खुले में रखी चीजों से बचें; इसके बजाय, हल्का और हेल्दी खाना खाएं। साथ ही अपने आस-पास की सफाई का खास ध्यान रखें।
5. गर्मी में कोई परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
For more news: Health


