मां लक्ष्मी ऐसे घरों में कभी नहीं आती, जिन घरों में होती हैं ये गलतियां

By Neha

धर्मशास्त्रों में माता लक्ष्मी को समृद्धि और धन की देवी माना जाता है। जिस घर में उनकी कृपा बनी रहती है, वहां धन-संपत्ति और सुख रहता है।

By Neha

लेकिन कभी-कभी हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है और घर छोड़ देती है।

By Neha

झूठे बर्तन रातभर न रखें:  रात में झूठे बर्तन छोड़ने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन की हानि होती है। इसलिए बर्तन को रात में ही साफ करने की आदत डालें।

By Neha

घर की सफाई पर ध्यान दें:  माता लक्ष्मी को सुंदरता अच्छी लगती है। घर की उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर से जुड़ी होती है, इसलिए वहाँ कचरा, गंदगी या बेकार सामान न रखें।

By Neha

चूल्हे को साफ रखें:  चूल्हा खाली रखना या गंदा छोड़ना अशुभ है। इससे घर में दरिद्रता और आर्थिक संकट बढ़ता है। धन ऐसे घर में कभी नहीं रहता।

By Neha

सूर्योदय के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए:  माना जाता है कि माता लक्ष्मी झाड़ू में रहती है। सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से घर की बरकत चली जाती है।

By Neha

केवल माता लक्ष्मी की पूजा न करें:  माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों की पूजा करनी चाहिए। उन्हें लक्ष्मी-नारायण कहा जाता है, और विष्णु के बिना लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती।

By Neha

सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच सोने से बचें:  यह समय पूजा करने के लिए सबसे अच्छा है। इस समय सोने से आलस्य बढ़ता है और  माता लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं।

By Neha

सुबह-शाम दीपक जलाएं:  सुबह-शाम दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, जो माता लक्ष्मी को खुश करता है। इसलिए हर दिन दीपक जलाना चाहिए।

By Neha

भोजन अधूरा न छोड़ें:  बीच में खाना छोड़कर उठना अशुभ माना जाता है। इससे घर में बदहाली आती है। साथ ही घर के सदस्यों के बीच में दूरियां बन जाती हैं।

By Neha

सफेद सामान और झाड़ू उधार न दें:  सूर्योदय के बाद दूध, दही, चीनी और नमक उधार देने से आर्थिक हानि होती। झाड़ू को भी कभी उधार नहीं देना चाहिए, क्योंकि इसमें लक्ष्मी रहती है।

By Neha