होली के अवसर पर खायी जाने वाली कुछ प्रमुख मिठाइया
By Neha
होली भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। पूरे देश में इस त्यौहार को रंगों के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाता है, और साथ ही इस ख़ास मौके पर बनाई जाती है तरह-तरह की मिठाइयाँ।
By Neha
होली के पकवान होली पर भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह के पकवान तैयार किये जाते हैं। होली पर अधिक महत्व मीठे का होता है और होली पर घर आने वाले मेहमानों की आवभगत भी मीठे के साथ ही की जाती है। आइये जानते हैं होली पर बनाये जाने वाले कुछ प्रमुख व्यंजनों के विषय में-
By Neha
गुजिया गुजिया होली पर खाया जाने वाला सबसे प्रमुख व्यंजन है। यूँ तो गुजिया को कभी भी खाया जा सकता है पर होली की गुजिया का अपना विशेष महत्व है।
By Neha
रसमलाई रसमलाई एक बंगाली मिठाई है जिसे होली पर बड़े चाव से खाया जाता है। चूँकि होली आते-आते मौसम में गर्मी बढ़ने लगती है, ऐसे में ठंडी-ठंडी रसमलाई खाने का मज़ा ही कुछ और होता है।
By Neha
इमरती होली के शुभ-अवसर पर चटक नारंगी रंग और मीठे स्वाद से भरी इमरती भी खासी पसंद की जाती है। यह एक प्रमुख होली की मिठाई है।
By Neha
घेवर घेवर एक राजस्थानी मिठाई है जिसकी मांग होली आते-आते बढ़ने लगती है, और फिर तीज़ व गणगौर तक बनी रहती है।
By Neha
मावे के पेड़े होली का त्यौहार शायद मावे के मुलायम पेड़े खाये बिना पूरा नही हो सकता।
By Neha
बेसन की बर्फी बेसन से हम कई तरह के पकवान तैयार करते हैं, पर होली के अवसर पर उत्तर भारत में बेसन की बर्फी बड़े चाव से खाई जाती है।
By Neha
ठंडाई ठंडाई एक मिठाई न होकर एक मीठा पेय पदार्थ है जिसे होली के मौके पर ख़ास महत्व दिया जाता है। उत्तर भारत में होली पर घर आने वाले मेहमानों की आवभगत में ठंडाई का विशेष महत्व होता है।
By Neha